जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है. भुइयांडीह लकड़ीटाल में शुक्रवार देर रात एक चोर ने घर में घुसकर नकदी और मोबाइल फोन की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे एक युवक घर में दाखिल हुआ और 20 हजार रुपये नकद समेत एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के वक्त घर के अंदर दो लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी. (नीचे भी पढ़ें)
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है. फुटेज में युवक को बेखौफ होकर घर के अंदर चोरी करते देखा जा सकता है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना सामने आने के बाद स्थानीय इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं घर में लोगों के मौजूद रहने के बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना चिंता का विषय है फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.





