
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के पाटबेरा गांव में विधायक कुणाल षाड़ंगी की अनुशंसा से स्वीकृत डीएमएफटी के तहत सोलर उर्जा आधारित जलमिनार निर्माण योजना का शिलान्यास राजलाबांध पंचायत के उप मुखिया जगदीश राय ने नारियल फोड़ कर किया. मौके पर श्री राय ने कहा की गांव में जलमिनार का निर्माण होने से लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल पाएगा. जलमिनार निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष है. इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव नायक, वार्ड सदस्य गौरी नायक समेत अन्य उपस्थित थे.Attachments area




