
Bahragoda : झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल का वितरण शुक्रवार को मानुषमुड़िया पंचायत के 300 असहाय बुजुर्गो के बीच किया गया. कबंल पाकर गरीब-असहाय वृद्ध, वृद्धा और विधवाएं खुश थे. कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से मुखिया नोहा मुर्मू, मानुषमुड़िया के ग्राम प्रधान सतीश चंद्र भोल, धानघोरी के ग्राम प्रधान शोमाय मुर्मू, उप मुखिया तरुण कुमार दास, वार्ड सदस्य मनोरंजन चांद, देवाशीष गिरि, संजय बेरा, रमेश कालिंदी, सनत कुमार भोल, कमल कांत सिंह, शिव शंकर गिरि, हराधन चंद, नोटन कुमार गिरि समेत अन्य उपस्थित थे.



