
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव निवासी सोमाई सबर (42) की शुक्रवार को कैनाल में डूब कर मौत हो गयी. वह कैनाल में मछली पकड़ने गया था. कैनाल में डूबने की सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस के सूचित किया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल नायक घटनास्थल पहुंचे और शव को कैनाल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया. सूचना पाकर झामुमो नेता समीर महंती गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. मौके पर घनश्याम महतो, उत्तम महतो, भवतोष महतो, धीरेन महतो तरुण महतो, मिथुन कर, जादू हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



