
जमशेदपुर : राम मंदिर के फैसले के बाद अमन चैन को लेकर जमशेदपुर के मुसलिम समुदाय ने बड़ा फैसला लिया है. मुसलिम समुदाय के बड़े नेता हिदायतुल्लाह खान ने मुसलिम समुदाय के बड़े लोगों के साथ जिला प्रशासन के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान जमशेदपुर में प्रशासन ने ईंद मिलादुन्नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस के दौरान किस तरह शांतिपूर्वक सारा कुछ संपन्न कराया जाये, इस पर विचार हुआ. इस दौरान हिदायत खान ने पहल की और कहा कि अमन का मामला है. ईंद मिलादुन्नबी का जुलूस में लाखों लोग शामिल होते है. इसमें से कुछेक लोग अगर कुछ उत्पात कर देते है तो वे लोग नियंत्रित कर नहीं पायेंगे और शहर में एक नया मामला हो सकता है. इस दौरान यह तय किया गया कि इस साल जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस नहीं निकलेगा. आयोजन समिति के लोगों ने इस फैसले की जानकारी सबको दे दी है.



