
Jamshedpur : मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार की देर शाम जमशेदपुर पहुंचे, जहां गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिखों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल हुए और गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका. आपको बता दें कि कल जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री नामांकन करेंगे. वैसे आज सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी भी करेंगे.



