Home कंपनी एंड ट्रेड यूनियन

Jamshedpur-KKC : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने मानगो गांधी मैदान से साकची गोलचक्कर तक निकाली भारत जोड़ो यात्रा / भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए. यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, यात्रा के साकची पहुंचने पर सभा को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा की भाजपा देश में धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को विभाजित करना चाहती है. यात्रा का लक्ष्य भाजपा की द्वेष भरी मानसिकता से देशवासियों को जागरूक करना है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों की स्वार्थसिद्धि करने में जुटी हुई. सरकार को देश में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था सहित जनमानस के ज्वलंत मुद्दे नजर नहीं आते . सभा को कांग्रेस नेता राजा सिंह एवं बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया. यात्रा में राजा सिंह राजपूत ,बलदेव सिंह ,रुहुल जमील, राकेश साहू ,दीपक मिश्रा ,सुल्तान अहमद ,मनीष चंद्रवंशी, सोमनाथ सरकार ,हरे कृष्णा लोहार, गोविंद बगदल ,गौतम रविदास, राजकुमार दास ,बादशाह खान, चंदन यादव, गोपाल अखिलेश यादव ,बुचकू भक्ति, कमलेश्वर जाल ,अजितेश उज्जैन, थेरोहित तिर्की , सोमनाथ सरकार ,राहुल पासवान ,राजकुमार दास एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version