Home कंपनी एंड ट्रेड यूनियन

tata-steel-ethics-months-टाटा स्टील में एथिक्स मंथ का आयोजन, नैतिकता का संकल्प

जमशेदपुर : टाटा स्टील एथिक्स मंथ के दौरान इस वर्ष जिम्मेदार मैं, जिम्मेदार हमलोग विषय रखा गया है। कार्य स्थल पर कर्मचारी और हितधारकों में नैतिक प्रथाओं को विकसित करने की परंपरा को ध्यान में रख कर यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। एथिक्स मंथ पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के संबंध में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि वर्तमान महामारी ने हमें अपने लक्ष्यों को दोहराने के लिए मजबूर किया है। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य किसी भी ऑर्गनाइजेशन के अपने लोगों और व्यापार के अस्तित्व बनाए रखना है। वर्तमान परिदृश्य द्वारा लाया गया महामारी और लॉकडाउन से पता चलता है कि हम अपनी सुरक्षा और अस्तित्व के लिए एक दूसरे पर कितने निर्भर हैं। एमडी ने कहा कि हमें अपने हितधारकों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उनकी चिंता, भय और उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं। एथिक्स पर टाटा समूह का कोड इसका प्रतिनिधित्व करता है। दर्शन, विश्वास और मूल्य यह हमारे हितधारकों के भरोसे का सबसे महत्वपूर्ण कारण है। मुश्किल समय में हमने सुनिश्चित किया है कि हम उनके प्रति जिम्मेदारी से खड़े हैं। टाटा स्टील समुदायों के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एथिक्स मंथ के दौरान इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लघु फिल्म प्रतियोगिता, कहानी और जिंगल प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, स्लोगन प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके अलावे एथिक्स जोन, एथिक्स डाइलेमा, अब क्या करें, विषय पर वेबिनार, मूल्य को सुदृढ़ करने के लिए विचार-विमर्श, वाद-विवाद प्रतियोगिता और ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कोरोना काल होने के कारण सभी कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हो रहे हैं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version