कंपनी एंड ट्रेड यूनियनTata steel uisl - टाटा स्टील यूआइएसएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी...
spot_img

Tata steel uisl – टाटा स्टील यूआइएसएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई, खुशहाल जीवन के लिए दी गयी शुभकामनाएं

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की अधिकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन की ओर से पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई दी गयी, जिनको विदाई दी गयी, उसमें टाउन इलेक्ट्रिकल हिमांशू बट्‌टाचार्जी, वाटर मैनेजमेंट के सरोज कुमार गोप, पीएचएस के रुद्र प्रसाद, टाउन इलेक्ट्रिकल के निसार अहमद अंसारी और वाटर मैनेजमेंट के दिनेश कुमार ठाकुर शामिल है. (नीचे भी पढे़ं)

गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनको विदाई दी गयी. उनका फूल माला पहनाकर उसके नयी पारी और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयी. सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गिफ्ट वाउचर भी दिया गया. इस विदाई समारोह में यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, अमर तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपाल जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. 

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading