जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को कुल 8951 लोगों की जांच हुई, जिसमे 102 पॉजिटिव मिले. जमशेदपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार 441 हो गई है. वहीं, 3728 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. जमशेदपुर में कोरोना से कुल 3 मरीजों की मौत हुई, जिसमें मानगो निवासी (39) महिला, बिरसानगर निवासी (62) पुरुष व घाटशिला निवासी (58) पुरुष शामिल हैं. जमशेदपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 1032 हो गई है. जमशेदपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 171 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 48 हजार 644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जमशेदपुर का रिकवरी रेट बढ़कर 96.63 फीसद हो गया है. जमशेदपुर में मिले कोरोना के मरीज कहा के थे ये नीचे देखें :
[metaslider id=15963 cssclass=””]