जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बुधवार को कुल 368 लोगों की जांच की गई. इसमें 34 संक्रमित मिले. संक्रमितों में एक माह की बच्ची व उसकी मां, एक साल का लड़का, दो साल का लड़का व दो परिवार के पूरे सदस्य भी शामिल हैं. जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 70775 हो गई है जबकि 1137 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, बुधवार को कुल 25 मरीज स्वस्थ हुए. जमशेदपुर में अभी तक कुल 69279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जमशेदपुर का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है. जमशेदपुर बुधवार को कुल तीन हजार 875 लोगों ने सतर्कता डोज ली. वहीं, 100 लोगों ने पहली व 319 लोगों ने दूसरी डोज ली. जमशेदपुर में अभी तक कुल 1704841 लोगों ने पहली व 1306858 लोगों ने दूसरी डोज ली है.
किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज
क्षेत्र : मरीज
बिरसानगर : 02
गोलमुरी : 02
टेल्को : 10
परसुडीह : 02
मुसाबनी : 02
गोविंदपुर : 02
पोटका : 02
मानगो : 02
कदमा : 03
बिष्टुपुर : 02
सोनारी : 01
घाटशिला : 03
दूसरे जिला : 01
कुल : 34