Home कोरोना वायरस

jharkhand-corona-positive-झारखंड में एक ही दिन 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जमशेदपुर में 330 सैंपल का हुआ टेस्ट

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। रांची में हुए टेस्ट में एक ही दिन में 21 पॉजिटिव केस पाए गए जिसमे से 20 गढ़वा ज़िले का है जबकि एक कोडरमा ज़िले का है। वैसे झारखंड में यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा केस शुक्रवार को आया जिसमे रिम्स में हुई जांच में 20 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा भी कई और सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक मरीज जो कोडरमा में पॉजिटिव पाया गया है, उसका मुंबई का ट्रैवेल हिस्ट्री है और अभी ही मुंबई से लौटा है।

दूसरी ओर, एमजीएम वायरोलाजी लैब में शुक्रवार को 330 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। इस तरह जमशेदपुर समेत पूरा कोल्हान के लिए खुशखबरी है कि यह क्षेत्र अभी तक ग्रीन जोन में बना हुआ है। वहीं दो दिन में 663 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें कोल्हान सहित प्रदेश के दूसरे जिले भी शामिल है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से एमजीएम लैब के लिए 400 का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले से शुक्रवार को कुल 283 संदिग्ध मरीजों का नमूना एमजीएम, टेल्को, बहरागोड़ा, मुसाबनी, कदमा सहित अन्य जगहों से लिया गया। जिले में अबतक 2279 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 2069 का रिपोर्ट निगेटिव आया है। बाकि 210 का रिपोर्ट शुक्रवार को आने की संभावना है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version