जमशेदपुर : जमशेदपुर के हुडको कॉलोनी के लोग महिला से छेड़खानी के खिलाफ शुक्रवार की रात थाना पहुंचे आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर देर रात तक बस्ती के लोग थाना में जुटे रहे. हुडको कॉलोनी में रहने वाली महिला बबीता देवी से पड़ोसी भूषण प्रसाद ने छेड़खानी की, विरोध करने पर भूषण की पत्नी ने बबीता देवी से मारपीट की. इससे आक्रोशित लोग थाना पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
महिला ने बताया कि भूषण 2 साल से इलाके कि महिलाओं और बच्चो के साथ गाली गलौज करता है, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है, बीते 23 अक्टूबर को भी भूषण के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया था पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. शुक्रवार की रात भूषण ने दोबारा बदतमीजी की जिसके बाद महिला के साथ स्थानीय लोगों ने टेल्को थाना में शिकायत की.