जमशेदपुर : झारखंड एवं ओड़िशा राज्य के सीमा क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को ओड़िशा राज्य के तिरिंग थाना में आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य रुप से झारखंड राज्य के मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, ओड़िशा रायरंगपुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक स्नेहाशीष साहु, बहालदा प्रक्षेत्र के इंस्पेक्टर जगेन्द्र मल्लिक, तिरिंग थाना प्रभारी हीरेफीना हांसदा सहित अन्य शामिल हुए. बैठक में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अपराध, नक्सलवाद व अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि थम चुके नक्सलवाद पुनः न पनप सके इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करेगी साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम, अपराधी अपराध कर ओडिशा के झारखंड एवं झारखंड के ओडिशा में जाकर शरण ना लें इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. संदिग्ध गतिविधियों पर संयुक्त रुप से पैनी नजर रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में दोनों सीमावर्ती थाना क्षेत्र के पुलिस द्वारा साझा रुप से काम करने पर सहमति बनी.
jharkhand-odissa-border-meeting-झारखंड और ओड़िशा की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन चलायेगी, दोनों राज्यों की पुलिस ने तैयार की रणनीति
[metaslider id=15963 cssclass=””]