![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2022/02/नक्सली-edited.jpg?w=586&ssl=1)
रांची : झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. लोहरदगा जिले में 17 दिनों से चल रहे लगातार अभियान का अच्छा रिजल्ट सामने आया है. जिस नक्सली बालक गंझू की मौत का दावा किया जा रहा था, वह नक्सली बालक गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उसके साथ नक्सली सुदर्शन भुइयां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में अभियान चलाकर उनको गिरफ्तार किया जबकि उनके बताये हुए ठिकानों पर छापामारी कर पुलिस ने एलएमजी, इंसास रायफल, सेमी ऑटोमेटिक रायफल, थ्री नॉट थ्री और थ्री फिफ्टीन रायफल समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार और उसकी गोलियों को बरात किया गया है. लोहरदगा के हरकट्टा जंगल और बुलबुल जंगल में लगातार अभियान चलाया गया. इस अभियान की सफलता की जानकारी आइजी अभियान अमोल होमकर, रांची जोनल आइजी पंकज कंबोज, डीआइजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, लोहरदगा एसपी, लातेहार एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में दी है. झारखंड बनने के बाद लगातार चलाये गये अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में इतना बड़ा रिकवरी और गिरफ्तारियां कभी नहीं हुई है. बलराम उरांव पर 10 लाख का ईनाम था, उसको जहां पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं शैलेंद्र नगेसिया, रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी, मारकुश नगेसिया, बीरेन कोरवा, मुकेश कोरवा, शैलेश्वर उरांव समेत कई नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस बलों ने सफलता पायी है. 20 लाख के ईनामी घोषित नक्सली, 28 हथियार और भारी मात्रा में असलहों को बरामद किया गया है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)