Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, 13 अगस्त 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने खर्चों से मुक्ति मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। सेहत बढ़िया रहेगा, प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष : आज मन से खुश होंगे खुद पर ध्यान देंगे। खुशी का वातावरण होगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा होगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी सी दिक्कतें होंगी। गुस्से में आकर कोई बात ना करें।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जिसकी वजह से चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में पूरे अधिकार से काम करेंगे जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बहुत बढ़िया है। अपने प्यार को खुलकर जिएंगे।

कर्क : गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम में तेजी आएगी। खर्चे भी रहेंगे लेकिन दिन का मजा लेंगे। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह : काम पर पूरा ध्यान रखे, आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार को भी महत्व देंगे। सब जगह तालमेल बिठाने की कोशिश रहेगी। लोगों के दिलों पर राज करेंगे। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा।

कन्या : धर्म-कर्म के कामों में खूब मन लगाएंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। काम से जी चुरा सकते हैं। मन कहीं और होगा, खोए खोए से रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।

तुला : बेवजह की यात्रा पर जाने से बचें। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में तेजी रहेगी। ससुराल के लोगों से मिलेंगे। उनसे बात करके मन हल्का होगा। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। बुद्धि काम आएगी, जिससे मुश्किलें हल होंगी शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक : शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन परिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ हो सकते हैं काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। ट्रांसफर के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु : आज सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति में दिलचस्पी दिखाना नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में दिन कमजोर है। काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मकर : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिन बहुत बढ़िया है। क्रिएटिविटी के कारण अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आप और आपके जन्म साथी के बीच में झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है।

कुंभ : आज मां से विशेष लगाव महसूस होगा। घर में सजावट कर सकते हैं। काम के सिलसिले में भी दिन अच्छा रहेगा। तालमेल बनाकर रखेंगे। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोग अपनी गृहस्थ जीवन को लेकर काफी प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बाद बढ़िया है। रिश्ते में भरपूर रोमांस रहेगा।

मीन : जल्दबाजी में काम करने की आदत से बचना होगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन मन कम लगेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिनमान सामान्य रहेगा।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क : 9431339858

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version