चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का नीमडीह पश्चिम मंडल के छह बुथ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंडल अध्यक्ष मकर चन्द्र महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि बुथ कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है। इसलिए बुथ कार्यकर्ताओं को विशेष सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष मदन सिंह सरदार, डॉ0 भानुदेव बनर्जी, बलराम महतो, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, कैलाश प्रमाणिक, युवराज महतो,दीपक देव महतो आदि उपस्थित थे। इधर चालियामा में भाजपा पूर्वी मंडल के सात पंचायत के बुथ कार्यकर्ताओं की सम्मेलन आयोजित की गई।