Home खबर

देश के फ़िल्म मानचित्र पर झारखंड अग्रणी प्रदेश के रूप में उभरा : राजेश शुक्ल

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड सरकार की नीतियों के कारण न केवल क्षेत्रीय भाषा की फिल्में, बल्कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता भी झारखंड का रूख कर रहे है।पतरातू के पास फिल्मसिटी के निर्माण के होने के कारण आज दूरगामी असर हो रहा है। श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेरक नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि आज झारखंड में फिल्मसिटी बन रहा है तथा यहा के लोकेशनो को मॉरीशस के समकक्ष समझा जा रहा है। झारखंड में फ़िल्म निर्माण का काफी स्कोप है तथा एक आदर्श माहौल बना है। श्री शुक्ल ने कहा है कि ऐसे कदमो से देश के फ़िल्म मानचित्र पर झारखंड एक अग्रणी प्रदेश के तौर पर उभरा है , झारखंड के लिए यह भी गौरव की बात है कि इस बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के दौरान फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में झारखंड को मोस्ट फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार हासिल हुआ। जिससे झारखण्ड के फ़िल्म निर्माण से जुड़े कला प्रेमियों का मनोबल बढ़ा है। झारखंड सरकार ने फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए टैक्स में छूट देने का प्रावधान करके फ़िल्म निर्माताओं का जहा मनोबल बढ़ाया है वही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा बढ़ाने का अवसर भी मिल रहा है। श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में जनजातीय समुदाय में विविधता से भरे नाच- गानों का प्रचलन है। यहाँ के युवाओं की बड़ी तादात ऐसी है, जो नृत्य, संगीत में निपुण है। उन्हें अब राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय पटल पर सिनेमा की दुनिया मे परचम लहराने का अवसर मिलेगा। श्री शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि पतरातू में 200 एकड़ में फ़िल्म सिटी बनने से लाखों लोंगो को रोजगार भी मिलेगा। जिसकी बड़ी आवश्यकता थी।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version