जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट एवं रांची की संस्था जयशंकर प्रसाद विचार मंच की ओर से आगामी 4 मई को स्थानीय तुलसी भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. संध्या 4 बजे से तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित काव्य गोष्ठी में संस्था के 25 सदस्य काव्य पाठ करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की संयोजिका निवेदिता श्रीवास्तव एवं निवेदक नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रायोजक श्री बालाजी इन्सेंस इंडस्ट्रीज, भुवनेश्वर की शैली अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कवियों में काफी उत्साह है. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में काव्य पाठ करने वाले कवियों में वसंत जमशेदपुरी, क्षमा दुबे, मेहा मिश्रा, डॉ लता मानकर प्रियदर्शिनी, आरती श्रीवास्तव विपुला, सविता सिंह मीरा, नवीन अग्रवाल, डॉ रजनी रंजन, माधवी उपाध्याय, रीना सिन्हा सलोनी, ममता कर्ण मनस्वी, दीपक वर्मा दीप, रीना गुप्ता श्रुति, शोभा किरण, अंजू केशव, लक्ष्मी सिंह रूबी, नीता सागर चौधरी, राजेंद्र साह राज, लखन विक्रांत, अनिता निधि, पूनम सिंह, उषा झा, मनीष सिंह वंदन, अनामिका मिश्रा, सुष्मिता मिश्रा सलिलत्माजा एवं निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी शामिल होंगे.