जमशेदपुर : बारीडीह हाई स्कूल में हिंदी कविता पाठ का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के कुल 58 छात्रों ने हिस्सा लिया। काव्य पाठ का विषय पर्यावरण से संबंधित था, जिसमें बच्चों ने अपने ढंग से पर्यावरण संरक्षण पर कविता सुनाई। निर्णायक मंडली में भारत सेवाश्रम के शिक्षक सरोज कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक की विमल कुमार मिश्रा उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंत में कविता पाठ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल प्राचार्या संगीता हलधर ने पुरस्कृत किया। इसे सफल बनाने में तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।