जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने रविवार को बालीगुमा बागान एरिया का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विकास सिंह को बताया कि विगत 6 महीने से बालिगुमा बागान एरिया में नगर निगम के द्वारा एक भी कर्मचारी सफाई के लिये नहीं आया है। बागान एरिया की स्थिति नारकीय हो गई है। जलजमाव और जंगल के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार मानगो नगर निगम में की है। लिखित शिकायत पर कुछ सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने नाली निर्माण कराने की बात कही। विकास सिंह ने सारी समस्याएं सुन कर मानगो नगर निगम के अधिकारी को मामले की जानकारी देकर कहा कि कल इस इलाके की सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मानगो नगर निगम में प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान नन्दू प्रसाद, संजय भुइयां, किशोर भुइंया, धन सिंह, मुन्ना सिंह समेत बस्ती की महिलाएं उपस्थित थीं।
बालीगुमा बागान एरिया की समस्याओं से अवगत हुए भाजपा के विकास सिंह
[metaslider id=15963 cssclass=””]