Home खबर

Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो ने दुम्बीसाई के देशाउली में साल पौधे रोपे

चाईबासा : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम के नेतृत्व में प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं और दुम्बीसाई चाईबासा के ग्रामीणों ने ग्राम दुम्बीसाई के देशाउली ( सरनास्थल ) दुम्बीसाई ग्राम बोरगुटू बन्दूकलोर देशाउली में साल पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर इलाका मानकी दलपत देवगम, मुखिया गिरीश चंद्र देवगम, दिउरी साउ देवगम, दुम्बीसाई ग्राम सभा के उपाध्यक्ष बंशीधर देवगम, डाकुवा जोगेन देवगम, वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पुरती, मंगल सिंह लागुरी, घनश्याम देवगम, कृष्ण देवगम, अभिराम सिंह देवगम, माझी देवगम, मधु देवगम, गोनो देवगम, राउतु देवगम, सिपाही देवगम, पप्पू देवगम, अर्जुन देवगम समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि आदिवासी भारत के मूलनिवासी हैं परन्तु आदिवासियों की स्थिति आज देश में अच्छी नहीं है। अपने ही देश में आज आदिवासी बेगाने और उपेक्षित हैं। तमाम आदिवासी एक हों, संगठित हों और अपने हक के लिए मिलकर संघर्ष करें। झारखंड के आदिवासियों को हेमन्त सरकार से काफी उम्मीदें हैं उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आदिवासियों की स्थिति में अपेक्षित सुधार होगा। आदिवासी प्रकृति पूजक हैं। प्रकति और पर्यावरण के बिना आदिवासी समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अतः प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका सामूहिक जिम्मेदारी और जवाबदेही है। इसलिए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज सरनास्थल पर साल पौधों का रोपण कर झामुमो ने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version