खबरचाकुलिया में मना कांग्रेस का स्थापना दिवस, असहाय महिलाओं के बीच कंबल...
spot_img

चाकुलिया में मना कांग्रेस का स्थापना दिवस, असहाय महिलाओं के बीच कंबल वितरण

राशिफल

चाकुलिया : कांग्रेस पार्टी के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर चाकुलिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला महामंत्री रविन्द्र नाथ मिश्रा के सौजन्य से 35 असहाय महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया. इससे पूर्व कांग्रेसियों ने पार्टी का झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद कांग्रेसियों ने डाक बंगला परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं नया बजार चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर अभय महंती, रामाकांत शुक्ला, फजरूल रहमान, मिनी बेरा, पुरूषोत्तम बाल्मिकी, राजा अंसारी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading