![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/03/Red-Cross-1-1-scaled.jpg?fit=440%2C247&ssl=1)
जमशेदपुर : कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन, शहर में रक्त अधिकोष (जमशेदपुर ब्लड बैंक) में रक्त के अभाव तथा जरुरतमंद, लाचार लोगों के लिए जीवनपयोगी सामान का संकट इन स्थितिथों को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने आज तीन मोर्चों पर एक साथ काम करना शुरू कर दिया है। जिस कड़ी में एक ओर जहां कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन का पालन तथा अति आवश्यक कार्यों हेतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं जरूरतवाले स्थानों पर मास्क, सैनिटाइजर तथा डेटॉल की नि:शुल्क आपूर्ति की गयी।
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ब्लड बैंक में निरन्तर रक्तदाताओं का रक्तदान हेतु आज रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया एवं हर जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने हेतु कच्चा खाद्य सामग्री का पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक साप्ताहिक कच्चा खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु पूरी व्यवस्था की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस के पेट्रन, आजीवन सदस्यों, कार्पोरेट जगत एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि इन तीनों मोर्चों पर काम करने के लिए तथा इस शहर को किसी भी तरह के दाग से बचाने के लिए जरूरी है कि सभी कोई साथ मिलकर काम करें। उन्होने कहा कि काम करने का प्लेटफार्म चाहे कोई भी हो लेकिन हम अपने काम से कोरोना के संक्रमण से अपने शहर के नागरिकों को बचायें, हर जरुरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो इसके लिए ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करें एवं हर जरुरतमंद को भूख से पहले भोजन सामग्री उपलब्ध हो, इसकी व्यवस्था करें।
उन्होने कहा कि रेड क्रॉस चुकि इन तीनों कार्यों को शुरु कर चुका है इसलिए शहर के कोई भी इच्छुक, सक्षम व इच्छाशक्ति वाले लोग रेड क्रॉस को मदद पहुंचाकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। उऩ्होने बताया कि अब तक रेड क्रॉस के वरीय पेट्रन आशीफ महमूद ने 200 साप्ताहिक कच्चा खाद्य सामग्री पैकेट तथा रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने 500 साप्ताहिक कच्चा खाद्य सामग्री पैकेट देने की व्यवस्था की है तथा रेड क्रॉस के अन्य सदस्य व पेट्रन इसके लिए आगे आ रहे हैं, जिससे यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इन कार्यों को पूर्ण प्रशासनिक दिशा-निर्देश पर कार्यान्वित किया जायेगा। उन्होने रेड क्रॉस के पेट्रन व आजीवन सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान को पीड़ित मानवता की रक्षा हेतु सफल बनायें।