रांची / जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल तबाही मचा रहा है. इस दौरान सोमवार सुबह बंगाल में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. वहीं रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल सोमवार सुबह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है. इसका असर पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, ओडिशा और बिहार में दिखेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान झारखंड में 27 और 28 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में तेज आंधी के साथ बारिश की उम्मीद है. वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में उमस भरा दिन रहेगा.