Home खबर

Deoghar-Book-Fair : देवघर में 20वां पुस्तक मेला जनवरी के दूसरे सप्ताह में, तैयारी शुरू

जमशेदपुर : देवघर में 20वें पुस्तक मेला का आयोजन जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में होगा। आज देवघर पुस्तक मेला प्रभारी आलोक मल्लिक और सचिव निर्मल कुमार ने मेला के प्रधान संरक्षक स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे से मिलकर और उनकी सहमति लेकर 20वें देवघर पुस्तक मेला की जानकारी दी। दोनों ने निशिकांत दुबे को ‘चाहतों के साये में’ एक विशिष्ट पुस्तक भेंट कर पुस्तक मेला के अगले आयोजन पर चर्चा की। उनसे मिले सहमति के आधार पर दो वर्षों के बाद एक बार फिर से देवघर पुस्तक मेला की यात्रा शुरू कर दी गई है। (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व देवघर में लगातार 20 वर्षों से चल रहा देवघर पुस्तक मेला लगातार 2 वर्ष कोरोना महामारी की विभीषिका के कारण नहीं हो पाया था। मेला के प्रधान संरक्षक सांसद निशिकांत दुबे के उत्साहजनक सहयोग के आश्वासन के बाद अब आगामी एक अक्टूबर को महाविद्या के अध्यक्ष सह मेला संयोजक विश्वभारती शांतिनिकेतन में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष चन्द्र राय की अध्यक्षता में आयोजन समिति की पूर्ण बैठक में सभी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version