जमशेदपुर : नया साल लोग पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस खुशी में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी गीतकार व पत्रकार बिजेंद्र कुमार के गीतों पर शहर के प्रसिद्ध युवा लोक गायक विकेश सहाय ने लटके झटके वाले गीत लांच किये हैं।
‘नया साल में कइले रहू वादा मिले आईब 12 बजे रतिया में,
कहिके नाही अइलू ऐ रानी धोखा दे देलू रतिया में।।
शोभा म्यूजिक के बैनर तले यूट्यूब पर इस गीत को जारी किया गया है, जो लोगों का बेहद पसंद आ रहा है। नये साल पर गीत व गानों पर झूमने वालों के लिए यह गीत गरम-गरम तड़का से कम नही होगा। यहां बता दें की पत्रकार बिजेन्द्र कुमार सालों से पत्रकारिता के साथ-साथ बेहतरीन रोमांटिक वह भक्ति गीत के माध्यम से लोगों को झुमाते रहे हैं। वहीं युवा गायक विकेश सहाय पुरखों की कला को आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं। वह अपनी खनकती आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर मजबूर कर देते हैं।