चाईबासा : गोईलकेरा पुलिस ने पत्नी के हत्यारा बन्डाई अंगरिया उर्फ डाडोंई अंगरिया विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज मामले के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त की पत्नी पार्वती अंगरिया ने उसे नशा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर 14 मार्च को झगड़ा एवं गाली-गलौज हुआ। इसी बात को लेकर अभियुक्त बन्डाई अंगरिया उर्फ डाडोंई अंगरिया ने गुस्से में आकर घर के पास रखे डंडा से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिसके कारण पार्वती अंगरिया के सिर में काफी गहरी चोट लगी और अधिक खून बहने के कारण उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बन्डाई अंगरिया उर्फ डाडोंई अंगरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया। बरामदगी, खून लगा लकड़ी का डंडा लम्बाई करीब 3 फीट। छापामारी दल के सदस्य, पुअनि विकास कुमार (थाना प्रभारी), परि पुअनि दिनेश कुमार मण्डल, सअनि विश्वनाथ कुमार महतो, गोइलकेरा थाना सेट के सशस्त्र बल।
गोइलकेरा : पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[metaslider id=15963 cssclass=””]