![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191019-WA0009-1024x473.jpg?resize=696%2C321)
Jamshedpur : श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में शनिवार को गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का अयोजन किया गया। इस मेले में कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। मेला में लगभग 2000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
उक्त रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त कराने के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए गए।
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191019-WA0011-1024x576.jpg?resize=696%2C392)
मेला में 247 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया एवं 375 अभ्यर्थियों को shortlisted किया गया। इस अवसर पर 5 दिव्यांगों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं दिव्यानी मुर्मू उपस्थित रहे।
रोजगार मेले का सफल संचालन शशि भूषण झा, उप निदेशक (नियोजन) अजय कुमार, नितेश रोशन खलखो नियोजन पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी द्वारा किया गया।
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)