![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/09/Pundag-1.jpeg?resize=587%2C271&ssl=1)
जमशेदपुर : इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुन्दाग, रांची में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए I एमबीए के छात्र जीतेन्द्र गुप्ता ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला I मुकेश और शबनम ने हिंदी पर विशेष लेख प्रस्तुत किये I होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र मुमताज़, राहुल एवं आयुष्मान ने हिंदी कविता पाठ किया I संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन ने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओँ को एक सूत्र में पिरोये रखने की क्षमता रखती है और सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है I संयुक्त सचिव-सह-प्रोफेसर इंचार्ज (डॉ) सुशील कुमार ने कहा कि हिंदी आत्म-सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है I होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष विश्वनाथ बिड ने कहा कि हिंदी अनेकोनेक शब्दों की भंडार है और एक समृद्ध भाषा है I कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षकगण अनिमेष सरकार, रूद्र नारायण भन्जदेओ, ख्याति मुंजाल, रवि रंजन कुमार व अन्य शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे I कार्यक्रम का समापन पर असिस्टेंट प्रोफेसर ख्याति मुंजाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया I
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)