Home खबर

Jamshedpur-AAP : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ आप ने मानगो नगर निगम के समक्ष दिया धरना

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी (आप) जमशेदपुर महानगर के द्वारा मानगो में होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना मानगो नगर निगम के सामने दिया गया। इसका नेतृत्व जिला सह प्रभारी हकीमुद्दीन वारसी ने किया। उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के एक शिष्टमंडल ने विशेष पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते हुए हकीमुद्दीन वारसी ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो इससे भी बड़ा विरोध-प्रदर्शन आम आदमी पार्टी पूरे जिले में करेगी। धरना में हकीमुद्दीन के अलावा धरना में पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, एसवीएस के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री शंभू सिंह गांधी, प्रदेश सचिव उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, महिला विंग की जिला अध्यक्ष विनीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष- केके सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला सह प्रभारी शालिग्राम मिश्रा, कोल्हान प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी आफताब हुसैन, लल्लन सिंह समेत पार्टी के अन्य लोग शामिल हुए।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version