Home खबर

Jamshedpur : अटल जयंती पर अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन में सौंपे चार व्हील चेयर

जमशेदपुर : भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पर अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट की ओर से टाटानगर रेलवे स्टेशन में नि:शक्त यात्रियों की सुविधा के लिए चार व्हीलचेयर स्टेशन निदेशक एच के बालमूचू को सौंपा गया। ये व्हीलचेयर अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट को संस्था के सदस्य सीए महेश कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय रामनिवास चौधरी की पुण्य स्मृति में उपलब्ध कराया। उल्लेखनीय है कि अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट बीते कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करता रहा है। खासकर लुप्त प्राय: आदिम जनजाति सबरों के उत्थान के लिए कार्य करती आ रही है। करोना काल में भी संस्था ने काफी बढ़ चढ़कर सेवा कार्य किया है। व्हीलचेयर प्रदान किए जाने के अवसर पर संस्था के सीए चंदन खंडेलवाल, उत्तम शर्मा, धीरज सावा, वायुनंदन सिंगोदिया, दिव्या धूत, सीए महेश कुमार, संतोष साहू, भारतीय रेलवे से सुधांशु पति, शिवपूजन सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमरेंद्र सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version