जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में परमजीत सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी अखिलेश सिंह को बरी कर दिया है. शुक्रवार को एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया. इस मामले में एडीजे 13 ने साक्ष्य के आभाव में अखिलेश सिंह को बरी किया है. बता दें कि 20 मार्च 2009 को घाघीडीह जेल में बंद परमजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में हरपाल सिंह के बयान पर मनोज सिंह उर्फ भोला, मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू, अखिलेश सिंह, अमलेश सिंह और गौतम को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में अदालत मनोज सिंह और मनोरंजन सिंह को पहले ही उम्र कैद की सजा सुना चुकी है. मनोज व मनोरंजन दोनों हाई कोर्ट से जमानत पर है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]