खबरJamshedpur bjp - जमशेदपुर में भाजपाइयों ने विभिन्न क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क...
spot_img

Jamshedpur bjp – जमशेदपुर में भाजपाइयों ने विभिन्न क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में मांगा वोट

राशिफल

भाजपा गोविंदपुर मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में मांगा वोट
जमशेदपुर : लोकसभा अंतर्गत गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में दक्षिणी छोटा गोविंदपुर शक्ति केंद्र एवम मंडल के सभी पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ता के सौजन्य से आयोजित घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह शामिल होकर जनता जनार्दन से 25 मई को भाजपा कमल निशान पर मतदान करने की अपील की. इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनने के लिए आग्रह किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी कुमारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बैजू सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सहित पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढे़ं)

भाजपा मानगो मंडल ने अध्यक्ष के नेतृत्व में घर-घर जाकर चलाया जनसंपर्क अभियान, चुनाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
जमशेदपुर : बुधवार की सुबह मानगो मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में मानगो संकोसाई में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य मानगो के स्थानीय लोगों से सीधे जुड़ना और उन्हें पर्चे देकर भाजपा के लिए वोट मांगना था. यह अभियान प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक संकोसाई रोड नंबर 4 एवं 5, जय गुरुनगर, खड़िया बस्ती में मुख्य रूप से चलाया गया. इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा नेता नीरज सिंह भी जुड़े थे. भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्थानीय लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करना और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाना है.
इस अभियान में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ साथ जिला मंत्री विजय तिवारी और मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्त्तागण व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर जनता से रूबरू हुए और भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading