जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक रविवार को गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर, दास जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने माल्यार्पण किया. तत्पश्चात झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित शो रूम में जाकर रघुवर दास, विद्युत वरण महतो एवं कुलवंत सिंह बंटी ने खादी से बने कपड़ों की खरीदारी की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा खादी के कपड़ों की सराहना की. साथ ही किस तरह खादी की बिक्री बढ़े और लोग खादी से जुड़ें, इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राकेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.