जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन में सोमवार की शाम आग लग गई थी जिसमे दिव्यांग रवि कुमार के घर में आग लग गई. उनकी पत्नी और और छह बच्चे रामनवमी झंडा जुलूस देखने गए हुए थे और वह अकेले रह गए थे. पड़ोसियों के शोर मचाने के पश्चात वे घर से बाहर निकले और उनका बाजार में पकौड़ी बनाने का एक छोटा सा ठेले से जीविकोपार्जन चलाते है जिसको देखते हुए नीरज सिंह एवं भाजपा मानगो मंडल के सौजन्य से मंगलवार को कुछ नगद राशि का सहयोग तत्काल किया गया एवं एक महीने का राशन भी परिवार को दिया गया जिससे परिवार को तत्काल मदद मिल गई. उनको और भी जो भी यथासंभव मदद होगी वो भाजपा मानगो मंडल सद्देव तत्पर रहेगी. इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिव्यांग रवि एवं उनके परिवार से मिलकर उनके सारी जिम्मेवारी का वहन करने के लिए प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, नित्यानंद सिन्हा, नीलकमल शेखर, रविन्द्र कुमार सिंह, भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, मंत्री अंकेश श्रीवास्तव, अनूसूचित जाति के अध्यक्ष अशोक कुमार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पांडेय, उपाअध्यक्ष राजा लाहा, महामंत्री सुमन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विकी साव एवम अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे.