![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/07/e8c5feef-9f9c-4715-b501-db2640ce61f0.jpg?resize=549%2C248&ssl=1)
जमशेदपुरः वीर खालसा दल के अध्यक्ष एवं गुरु नानक उच्च विद्यालय के सचिव रविंद्र सिंह के निधन पर स्कूल परिसर में शोक सभा हुई. प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हरजीत सिंह, मॉडर्न स्कूल कर्मी श्याम सिंह भाटिया, हाई स्कूल के सभी स्टाफ इसमें शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र सिंह संत प्रवृत्ति के थे और समाज के लिए बढ़-चढ़कर सेवाएं करते थे. गरीब बेटियों की शादियों के वे पर्याय बने हुए थे. ओल्ड एज होम का भी संचालन करते रहे हैं. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. 2 मिनट का मौन धारण किया गया और मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए वाहेगुरु से अरदास किया गया कि शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
[metaslider id=15963 cssclass=””]