जमशेदपुर : सिंहभूम संसदीय सीट से झामुमो की इंडिया प्रत्याशी जोबा माझी का चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेसियों में भी नया जोश भर दिया है. राहुल गांधी के इस सभा में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के नेता भी चाईबासा गये थे. चाईबासा की सभा में पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए. धर्मेंद्र सोनकर ने राहुल गांधी से आश्रीवाद लिया एवं जमशेदपुर की समस्या से अवगत कराया. साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने पर चर्चा भी की. इस सभा में उनके साथ रईस रिजवी छबन, अफसर इमाम चिंटू, शशि भूषण प्रसाद, अजितेश उज्जैन, अमित दुबे, बबलू झा, बादशाह आजम शफी, करण सोनकर एवं अन्य लोग शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान में शामिल होने वाले नेताओं में जमशेदपुर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव गुड्डू, सनी सिंह, अजय महतो, निखिल तिवारी, कॉल्टू चक्रवर्ती, कमलेश कुमार पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्रा, रविंद्र शर्मा, मोहम्मद सलीम, गुरदीप सिंह, पुनीता चौधरी, सुबोध सिंह सरदार, आशीष ठाकुर, भरत सिंह, समशेर खान, शेख मुजेर सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.