![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/10/Body-1-2.jpeg?resize=581%2C268&ssl=1)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा घाट के पास नदी किनारे एक वृद्धा का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वृद्धा भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी. वह नदी किनारे या हाथी घोड़ा मंदिर के आस-पास ही सो जाया करती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)