![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i2.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/05/eid1-scaled.jpeg?fit=440%2C330&ssl=1)
जमशेदपुर : वैश्विक संकट के बीच सोमवार को ईद की नमाज अदा की गई. वैसे लॉक डाउन होने के कारण लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा. की इस दौरान लोगों ने घर पर रहकर ही एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी साथ ही जल्द ही वैश्विक आपदा से निजात मिले इसकी कामना की. आम लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा की वैश्विक आपदा को देखते हुए लोग एक दूसरे से गले ना मिले और सामाजिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि हमारा मुल्क वैश्विक संकट के इस दौर से निजात पा सके.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
![](https://i2.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/05/eid-haldipokhar-scaled.jpeg?fit=440%2C330&ssl=1)
इस दौरान जमशेदपुर के कई हिस्सों में मसजिदों में नमाज अदा की गयी, लेकिन सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा करते हुए नजर आये. मसजिदों के अलावा घरों में भी नमाज अदा की गयी, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस बीच जमशेदपुर समेत आसपास के इलाके में पुलिस काफी सतर्क नजर आयी. साकची, मानगो, धातकीडीह समेत कई मुसलिम बहुल इलाकों में नमाज के दौरान रैफ को भी तैनात कर दिया गया था ताकि कोई सांप्रदायिक विद्वेष नहीं फैला सके.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/05/masjid2-scaled.jpeg?fit=440%2C198&ssl=1)
इसके अलावा बाजारों में लोग कम से कम उतरे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया. इस दौरान खुद सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आये. वैसे मुसलिम समुदाय के प्रबुद्धजनों ने भी खुद से ही अपील की थी कि घरों में ही रहे और नमाज अदा कर घरवालों के साथ ही खुशियां मनाये.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/05/masjid-scaled.jpeg?fit=440%2C587&ssl=1)
हालांकि, इक्का-दुक्का जगहों पर लोग सड़कों पर जरूर उतरकर खरीददारी भी की और एक दूसरे को बधाई भी दी. जमशेदपुर के हल्दीपोखर एरिया में भी काफी सुरक्षा व्यवस्था रही. शांतिपूर्वक ईंद मनायी गयी. वहां भी लोगों ने नमाज अपनेघरों में ही अदा की.