![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
जमशेदपुर : विनायक म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा भोजपुरी एलबम ”भंगिया के गोला भोला के चाही” का पोस्टर लॉच किया गया. इस मौके पर एलबम के निर्माता विवेक सिंह ने बताया कि एलबम की शुटिंग डोबो और दोमुहानी में किया गया है. यह सावन को दूसरा गाना है. एलबम का निर्देशन उदय साहू ने किया है जबकि गीत यूपी सुनील ने लिखा है. इस एलबम में जानी मानी अदाकारा पूजा सिंह ने अभिनय किया है. 1 अगस्त को विनायक म्यूजिक एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता नंद जी प्रसाद , सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, संजय रजक, भारत भूषण, विकास साहू, रमेश प्रसाद, दीपक घोष उपस्थित थे.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)