Home खबर

Jamshedpur-Eye-Camp : रेड क्रॉस सोसाइटी के नेत्र शिविर के दूसरे दिन 25 रोगियों की आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यार्पण, Plasma-donation : दो लोगों ने किया प्लाज्मा दान, 232 डोनेशन पूरे

जमशेदपुर : जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के संयोजन मे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 596वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 25 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. भारती शर्मा एवं उनके चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। इससे पूर्व जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कोल इंडिया लिमिडेट के पूर्व चेयरमैन आर. एन. शर्मा, देवेन्द्र चतरथ, रमेश चन्द्र नन्द्रजोग, विनोद अरोड़ा, संजीव सहगल, राजीव तलवार, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आ.एन. शर्मा ने रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम ने नियमित दिनों के साथ साथ कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी भूमिका को दर्शाया है और समाज के हर जरूरतमंद के काम आया है। उन्होने रेड क्रॉस की टीम को इसी उर्जा के साथ कार्य करने की शुभकामना दी। ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, प्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश साहू, रवि सिंह एवं अन्य रेड क्रॉस के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान करने के साथ उन्हें आंखों की देखभाल से सम्बन्धित जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

दो लोगों ने किया प्लाज्मा दान
जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रयास से कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु किये गये कॉन्वॉलसेन्ट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 232 डोनेशन आज पूरा हुआ। रेड क्रॉस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अशोक आगीवाल एवं एक संवेदनशील प्लाज्मा दाता ने अपना उजागर नहीं करने के आग्रह के साथ प्लाज्मा दान किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक सह महाप्रबंधक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनेशन अभियान प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने प्लाज्मा दाता को सम्मानपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version