खबरJamshedpur firing - कदमा बार संचालक के घर पर फायरिंग, खोखा बरामद
spot_img

Jamshedpur firing – कदमा बार संचालक के घर पर फायरिंग, खोखा बरामद

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के न्यू रानीकुदर रोड नंबर 3 के रहने वाले बिपिन तन्ना के घर बीती रात बाइक से आए 2 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोली बिपिन के घर की दीवार पर लगी. घटना की सूचना बिपिन ने कदमा पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. बिपिन ने थाना में अपने पुराने बिजनेस पार्टनर सिदगोड़ा के रहने वाले प्रभास सिंह और ब्रिज कुमार पर आरोप लगाया है. बिपिन ने बताया कि वे बार संचालक हैं. (नीचे भी पढे़ं)

पूर्व में प्रभास सिंह और ब्रिज कुमार ने पार्टनरशिप में बार खोलने के लिए रुपए मांगे. इस दौरान उन्होंने बार खोलने के लिए रुपए दिए पर दोनों ने धोखा दिया और रुपए हड़प लिए. इसको लेकर एसएसपी से शिकायत भी की गयी थी. इस मामले में बिष्टुपुर थाना में समझौता हुआ था. समझौता होने के बावजूद प्रभास और ब्रिज ने पैसे वापस नहीं किए. प्रभास से 12 लाख रुपए और ब्रिज से 15.40 लाख रुपए लेने हैं. दोनों से अपने रुपए वापस मांगे थे, जिसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading