Home खबर

Jamshedpur : 37 झारखंड बटालियन के फिट इंडिया फ्रीडम रन में 100 कैडेटो ने लगाई 5.5 किलोमीटर की इस दौड़

जमशेदपुर : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के तरफ से आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल संजय सांडील ने हरी झंडी दिखा कर इस कार्यक्रम का उदघाटन किया जमशेदपुर शहर के एबीएम कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, करीम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज एवं  जमशेदपुर महिला कॉलेज के करीब 100 कैडेटो ने इस दौड़ मे भाग लिया। कैडेटो ने लगभग 5.5 किलोमीटर दौड़ लगाई। देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने के लिए एनसीसी कैडेटो को शपथ दिलाई गई। कैडेटो के द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया। मौके पर को-ओपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ विधु भूषण भुईया एवं कैप्टेन विजय कुमार पियूष ने किया। यह कार्यक्रम महानिर्देशक एनसीसी नई दिल्ली के निर्देश के अनुरूप किया गया।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version