खबरJamshedpur jadughoda bjp : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जादूगोड़ा...
spot_img

Jamshedpur jadughoda bjp : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जादूगोड़ा और आसपास निकाली विशाल बाइक रैली, युवाओं ने की शिरकत

राशिफल


जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव के गुरूवार को अंतिम दिन सभी राजनीति पाटियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है. भाजपा नेता रोहित सिंह परमार, मनोज प्रताप सिंह, दिलीप सी, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, बिक्रम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकला जो जादूगोड़ा मोड़ चौक से होते हुए इचरा, जादूगोड़ा, दयाल मार्केट, नवरंग मार्केट, राखा, स्वासपुर, माटीगोड़ा, मुर्गाघुटु, कुलामारा, जोबला, रोआम, कुलगोड़ा, चापड़ी आदि होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया गया तथा जनता से जमशेदपुर भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील किया. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित सिंह परमार ने कहा कि स्थायित्व एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट करें. रैली के दौरान जनता का मिल रहे समर्थन ने भाजपा उम्मीदवार की जीत की मुहर लगा रही है. रैली के दौरान भाजपा के युवा कायर्कर्ताओं में जबरदश्त जोश एवं उत्साह दिखा. इस मौके मनोज प्रताप सिंह,दिलीप सी, लिटा राम मुर्मू, चंचल दास, उज्जवल गुप्ता, रामदेव हेमब्रम, बिक्रम सिंह, मनोज सिंह, सपन महतो, खोखा महतो, अशोक विश्वकर्मा, रोहित राकेश, गौतम झा, गौरी चोधरी, गौरव सिंह, प्रवीण सिंह, पिंटू मंडल आदि सैकड़ो लोग शामिल थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading