जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड( जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो जमशेदपुर पहुंचे. जहां पर जदयू समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. श्री महतो ने कहा कि झारखंड में जदयू संगठन कमजोर है इसके लिए संगठन में नयी जान डालने के लिए समर्थकों का उत्साहवर्धक किया. कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के रीढ होते है. संगठन मजबूत होगा तो विधायक भी पार्टी का होगा. संगठन मजबूती के लिए आपसी तालमेल जरुरी है. श्री महतो ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें ही जिम्मेदारी सौपी है. कहा कि हर हाल में संगठन को मजबूत करना है.(नीचे भी पढ़े)
पार्टी के सिद्धांतों को समझा कर ज्यादा से ज्यादा युवा को संगठन से जोड़ने का काम करें. संगठन का प्रखंड स्तर पर मजबूती प्रदान करने लिए अलग अलग जिले के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी. झारखंड में 2024 में विधानसभा चुनाव होगा, इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को मिशन पर जुट जाना होगा तभी मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में अगला विघान सभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी. बिहार जैसी स्थिति झारखंड में नहीं रहेगी.उन्होंने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्री श्रवण कुमार को झारखंड का प्रभारी बनाया है. खीरू महतो ने कहा कि श्रवण कुमार के साथ मिलकर वह झारखंड में संगठन को और मजबूत बनाएंगे.