Home खबर

Jamshedpur Jharkhand party support : झारखंड पार्टी को लोकसभा चुनाव में झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ का समर्थन, सिंहभूम, खूंटी, रांची व राजमहल में पार्टी प्रत्याशियों को जितायेगा, झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम व चमरा लिंडा को भी की दिया समर्थन

जमशेदपुर : झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ ने आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि उनका संगठन राज्य की पहली पार्टी, झारखंड पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करेगा. करनडीह आदिवासी भवन में  झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ  एवं झारखंड पार्टी की ओर से आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के नेताओं ने उक्त आशय की घोषणा की. (नीचे भी पढ़ें)

संवाददाता सम्मेलन में झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां हों या क्षेत्रीय, आदिवासी-मूल वासियों को हमेशा से ठगती आ रही हैं. इन दलों ने आदिवासी-मूलवासियों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रख दिया है. चुनाव क्षेत्रों में आदिवासी-मूलवासियों की जनसंख्या अधिक रहने के बाद भी उन्हें टिकट से वंचित कर उनके स्थान पर बाहरियों को टिकट दिया जाता है, जबकि वोट उनसे लिया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड पार्टी के जिला प्रभारी महेंद्र मुर्मू ने पार्टी को समर्थन देने के लिए झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खूंटी, रांची, राजमहल एवं सिंहभूम सीट के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करेगी एवं जेएमएम के बागी लोबिन हेम्ब्रम एवं चमरा लिंडा को भी लोकसभा चुनाव में समर्थन देगी. (नीचे भी पढ़ें)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा, संरक्षक फकीर हेंब्रम, जिला प्रभारी सुनील मार्डी, प्रवक्ता रामचंद्र सोरेन, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पातर, संगठन सचिव प्रकाश मुखी, केंद्रीय सदस्य रामसिंह बेसरा एवं सनातन मार्डी, जबकि झारखंड पार्टी से जिला प्रभारी महेंद्र मुर्मू, मार्गदर्शक राजेश अल्फ्रेड सांडिल, सदस्य गंगाराम बानरा, सुंदर टु़डू एवं महावीर सरदार उपस्थित थे.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version