Home खबर

Jamshedpur-Mango-BJP : भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ वर्ष पूरे होने पर 100 जरूरतमंदों के बीच किया छाता का वितरण

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की उपलक्ष्य में भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा की ओर से एवं पार्टी नेता नीरज सिंह के सौजन्य से मानगो क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार पाड़ा, दाईगुट्टू में 100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया। कार्यकम का संचालन मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना शर्मा से मिलकर अपनी सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जन समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, महिला मोर्चा जिला मंत्री लीना चौधरी, मानगो मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, मंत्री अंकेश कुमार, रितु विश्कर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडेय, महामंत्री सुमन श्रीवास्तव, मंत्री नवनीत तिवारी, महिला मोर्चा की सीमा देवी, रूपा देवी, रिंकी देवी, रीना कुमारी, रेखा देवी समेत कई बस्तीवासी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version