खबरJamshedpur Mango : जवाहर नगर में सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर भाग गया...
spot_img

Jamshedpur Mango : जवाहर नगर में सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर भाग गया ठेकेदार, लोग परेशान

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती में अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार भाग गया। सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भर जाता है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। इलाके के लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम में काफी कहने सुनने के बाद सड़क निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन थोड़ा बहुत सड़क बनाने के बाद ठेकेदार चला गया है। (नीचे भी पढ़ें)

यही नहीं, जवाहर नगर रोड नंबर 14 का भी हाल बुरा है। यहां सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मानगो नगर निगम में लोगों ने कई बार शिकायत की। लेकिन, कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। लोगों की मांग है कि मानगो रोड नंबर 15 में झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती जो अधूरी सड़क है, नगर निगम उसको जल्द बनवाए। इंजीनियर खुद आकर निरीक्षण करें कि ठेकेदार ने कितनी सड़क बनाई है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading