खबरJamshedpur martyrdom day - शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा...
spot_img

Jamshedpur martyrdom day – शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ें-कहां किसने धरती आबा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

राशिफल

भगवान बिरसा के विचार को झारखंडी विचारों में समाहित हो – कन्हैया सिंह
जमशेदपुर : रविवार को आजसू जिला समिति पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व में साकची बिरसा पार्क भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जयंती मनाई गई. उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव बिरसा मुंडा को अपना आदर्श मान कर उनके संघर्षो को याद करके ही उनके कदम चिन्ह पर चलने का प्रयास करती हैं लेकिन वर्तमान सरकार उसके विपरीत कार्य करती हैं और उन्हें भूलने का कार्य करने लगी हैं. आज आजसू पार्टी यह मांग करती हैं कि भगवान विरसा के विचार झारखंडी विचारों में समाहित हो ताकि राज्य का समुचित विकास हो और भगवान विरसा के सपनो का झारखण्ड का निर्माण हो सके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा , हेमंत पाठक , पूर्व दीपक पांडे ,साहेब बागती, राजेश महतो , सैकत सरकार ,कुंदन यादव ,कामेश्वर प्रसाद,रीना सोरेन,हरप्रीत सिंह ,आशुतोष कुमार,विकाश पांडे , आयुष दास ,रणवीर सिंह ,राहुल पाठक,अंकित प्रसाद, अजीत कुमार ,धनजीत दुबे , आदर्श कुमार,अविनाश कुमार ,रोहित कुमार ,आशीष कुमार,रोहित कुमार ,उज्जवल चौधरी ,अभय सिंह ,आकाश कुमार उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जल जंगल और जमीन बचाव के नारा को बुलंद करते हुए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प हीं धरती आबा जननायक बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ कविता परमार : जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने स्वतंत्रता सेनानी, जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 124 वीं शहादत दिवस पर बिरसानगर संडे मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. भगवान बिरसा मुंडा जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे जिन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय की समाजिक और आर्थिक सुधार के लिए समर्पित किया. उनके 125वें शहादत दिवस के अवसर पर हम सभी उन्हें उनके वीरता, समर्पण और समाज सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कविता परमार ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी का विचार और उनका समर्पण हमें एक महान उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है. हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प करते हैं।” उन्होंने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दोहराया. इस अवसर पर कविता परमार के साथ श्री सोना भट्टाचार्य, रंजय राय, चितरंजन, रौशन कुमार, दीपक, अजित सिंह, अमरेंद्र और अन्य ने भी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सोपोडेरा के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि : जमशेदपुर बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सोपोडेरा सलगाझुड़ी के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर, सोपोडेरा बिरसा चौक एवं बिरसा मुंडा आदिवासी सांस्कृतिक स्थल, सलगाझुड़ी वार्ड नंबर 19 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर प्रमुख अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव (झारखंड प्रदेश) रामचंद्र साहिस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (ओडिशा प्रदेश) के उपाध्यक्ष डूबराज नाग उपस्थित होकर, भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मालायार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित एवं श्रद्धांजलि अर्पित किए. इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के जनमानस के लिए अंग्रेजी हुकूमत से उलगुलान किए एवं अंग्रेजी हुकूमत के सिपाहियों को तीर धनुष से खदेड़ने का काम किया. शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं. इस अवसर पर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा उड़ीसा प्रदेश के नेता दुबराज नाग ने कहा कि झारखंड में शोषण एवं दमन करने वाले लोगों के खिलाफ एक और उलगुलाम करने की जरूरत है, भगवान बिरसा मुंडा अत्याचार, अन्याय, एवं शोषण के खिलाफ आंदोलन किए थे. हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना होगा, यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र स्थल सलगाझुड़ी में, छायादार वृक्ष शीशम का पौधा लगाया गया. बरसात प्रारंभ होने पर उक्त स्थल पर फलदार पौधा लगाए जाएंगे. पूरे कार्यक्रम का संचालन बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी राम सिंह मुंडा ने किया, एवं मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा उड़ीसा प्रदेश के नेता दूबराज नाग, आजसू पार्टी के नेता संजय मालाकार, कांग्रेस पार्टी के नेता रमाकांत करुवा, पूर्वी कालीमाटी ग्राम पंचायत के मुखिया प्रभु राम मुंडा, मध्य सारजमदा ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, रूद्र मुंडा, बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सचिव प्रकाश सांडील कोषाध्यक्ष राम मुखी, बबलू करुवा मजिस्टर शर्मा, जुझार समड शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विद्या शर्मा, सौरभ राहुल सिंह, परमानंद सिंह, सुमित कुमार शर्मा, मनोज कुमार महतो, सावित्री देवी, कंचन देवी, तुलसी महतो,महेश नाग, आर पी पांडे, दुर्योधन मुंडा, सीमा मुंडा, गोरे गुप्ता, शंकर प्रजापति, सुखराम मुंडा, शिवकुमार सिंह, सुजीत मेहरा, धन सिंह मुंडा, संजय सामंत, रामानी मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, सुदेश मुंडा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए धन्यवाद ज्ञापन आजसू पार्टी के नेता बबलू करूवा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड बने : पवन अग्रवाल
धरती आबा भगवान बिरसामुंडा की पुण्य तिथि पर मुंडा समाज सीतरामाडेरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल की ओर से मल्यापर्ण कर उनके योगदान और बलिदान को नमन किया. इस अवसर पर पवन अग्रवाल ने कहा कि हम सबकी सामाजिक और नैतिक जिम्मेवारी की भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड बनाने में अपनी भूमिका निभाए. मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित किया. उनके आदर्शो पर चलकर ही उनके सपनो का राज्य बनाया जा सकता. मुंडा समाज के आग्रह पर सीतारामडेरा स्तिथ बिरसा मुंडा स्थल का सौद्रिकर्ण कराने का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर नंदलाल पातर अध्यक्ष मुंडा समाज, जिला महामंत्री रमेश नाग, रघुनाथ मुंडा,पूजा नाग,सोना मुंडा, रामनाथ सामंत, कृष्णा शांडिल,परशुराम सामंत,संतोष कुमार,अमर शर्मा,गौरव साहू,दिनेश कुमार, मिथलेश साहू,सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर इकाई ने शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के 125वीं शहादत दिवस के अवसर पर भुईयाडीह चौक पर मर्यादा पूर्वक मनाया गया. सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार द्वारा किया गया. जमशेदपुर नगर सचिव सबिता सोरेन ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगो तक पहुचाया जा रहा है. बिरसा मुंडा के शहादत को 125 वर्ष हो गया है लेकिन राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी, वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को कही खो दिया है. हमारा झारखंड बड़ा हुआ,बढ़ा नहीं,विकसित नहीं हुआ. बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल,राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी. राज्य व केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है. प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद भी झारखंड घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है. साम्प्रदायिक दंगो के मामले में भी शीर्ष पर है. गरीबी भूखमरी मे तो रिकॉर्ड ही टूट गया है विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है. झारखंड बिछड़ा राज्य है, यहां इंटर की पढ़ाई को कॉलेज से समाप्त करने, सीट कटौती तथा स्नाकोतर की पढ़ाई को बंद करने की साजिश सरकार द्वारा की जा रही है. कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं, सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया, जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है. आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर ,सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही. कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव मंडल सदस्य प्रेमचंद्र टुडू द्वारा किया गया. मौके पर पूर्व राज्य कमिटी सदस्य हरीपद पॉल,प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार,जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता,किशोर पॉल,अमित कुमार,अनुराधा कुमारी,अधीर भकत,समीर महतो,राहुल महतो, कोमल कुमारी, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading